फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मांगी रिश्वत

डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मांगी रिश्वत

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Patiala
Patiala Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। राजिंदरा अस्पताल की डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को डरा-धमका कर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

राजिंदरा अस्पताल की डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हरशिंदर कौर के मुताबिक पवन कुमार सिंगला निवासी गुरु नानक नगर नजदीक तफ्जल्लपुरा पटियाला ने उन्हें फोन कर धमकी दी। आरोपी ने डॉ. हरशिंदर कौर को कहा कि वह उसे रिश्वत दे वर्ना वह खबर लगवा देगा कि वह अपने घर में भी प्रेक्टिस करती हैं और प्रति मरीज 200 रुपये फीस भी लेती हैं। डॉ. कौर का कहना है कि वह अपने घर में प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं करती हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉ. हरशिंदर कौर के पति गुरपाल सिंह सचदेवा निवासी प्रीत नगर लोअर माल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed