फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ओवरटेक करने में कार पलटी, पांच गंभीर घायल

ओवरटेक करने में कार पलटी, पांच गंभीर घायल

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Patiala
Patiala Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने में एक स्कार्पियो के पलट जाने से रविवार दोपहर चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गांव बलवेड़ा की दाना मंडी के नजदीक हुआ। सभी घायलों को राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बलवेड़ा चौकी के एसआई नारायण सिंह ने बताया कि सरहिंद रोड पर स्थित गांव फग्गनमाजरा की कुछ महिलाएं चीका में एक भोग समारोह में भाग लेने के लिए स्कार्पियो में गई थीं। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी वापस लौट रही थे, तो रास्ते में दाना मंडी के नजदीक आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। इससे गाड़ी में सवार रणजीत कौर (60) पत्नी तेजा सिंह, सुखविंदर कौर (45) पत्नी कर्मजीत सिंह, खुद कर्मजीत सिंह (45), बलजिंदर कौर (35) पत्नी सिकंदर और अमरजीत कौर (40) पत्नी सुक्खा सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजेंद्रा अस्पताल दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन घायल
एक अन्य सड़क हादसे में सन्नौर में बाजीगर टाउन के नजदीक रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में महिंदर राम (55), जोगिंदर कौर (50) और दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार गुरनाथ सिंह (18) घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजेंद्रा अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां महिंदर राम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed