फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दुकानदारी में ईर्ष्या में किया था कत्ल

दुकानदारी में ईर्ष्या में किया था कत्ल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
Patiala Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़(फतेहगढ़ साहिब)। गांव अम्बेमाजरा में 13 नवंबर को हुए युवक के कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी व्यक्ति और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि युवक की दुकान का बढ़ता कारोबार आरोपियों को सहन नहीं हुआ और इसी के चलते उन्होंने युवक का कत्ल कर दिया। मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने युवक की लाश को बोरे में बांध कर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि 13 नवंबर को गांव अम्बेमाजरा निवासी एक युवक के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने में प्रेस कांफ्रेंस को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मोहम्मद मुनीम गांव अम्बेमाजरा नजदीक मीट मछली बेचने की दुकान करता था। उसकी दुकान के पास ही कामेश्वर मुखिया की भी मीट मछली की दुकान थी। मुनीम के पास ज्यादा ग्राहक आते थे। इसी की ईर्ष्या के कारण कामेश्वर उस के साथ रंजिश रखता था। कामेश्वर मुखिया ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर मुनीम को अगवा कर लिया और उसे भाखड़ा नहर के सौंढा हैड से करीब 1 किलोमीटर दूर पटियाला की ओर जाती नहर की कच्ची पटड़ी पर ले जा कर सिर में पत्थर मारकर गंभीर जख्मी कर दिया। बाद में उस का गला घोंट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथियों ने लाश को बोरी में पत्थरों के साथ बांध कर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने परिवार समेत बिहार भागने के तैयारी में थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कामेश्वर मुखिया निवासी विरह पटौरी मछवारी टोला थाना पंजगस्सिया जिला साहरसा बिहार हाल निवासी आबाद गांव अम्बेमाजरा व उसके दो साथियों संतोष मुखिया निवासी गाव बहेरी बाजार पटौरी पिछवारी टोला बिहार और उपिन्दर साहनी निवासी विरह बाजार टोला चादवेला थाना विरह जिला साहरसा बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक मुहम्मद मुनीम की लाश भाखड़ा नहर में से बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed