{"_id":"108-30241","slug":"Patiala-30241-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन गंभीर
Patiala
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा बनूड़ मार्ग पर रविवार शाम कार और आटो में टक्कर होने से आटो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल ज्ञान सागर में दाखिल करवाया गया। गांव रामपुर निवासी जितेन्द्र कुमार (35) आटो में अपने परिवार के सदस्यों जसवंत कौर (50) बलबीर सिंह (55) गुरप्रीत सिंह (20) को बैठाकर राजपुरा की तरफ आ रहा था, जब वह गांव आलमपुर के नजदीक पहुंचा तो राजपुरा की तरफ से आ रही एक स्कोडा कार उसे घसीटती हूई ले गई, जिससे दोनों वाहन खदानों में जाकर पलट गए। इस हादसे में आटो सवार महिला जसवंत कौर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि जितेन्द्र कुमार, बलबीर सिंह व गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन