{"_id":"108-30190","slug":"Patiala-30190-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की बेटी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की बेटी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित
Patiala
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। आर्मी के रिटायर कैप्टन की बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। वुमन सेल पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वुमन सेल थाना इंचार्ज बलविंदर कौर ने बताया कि कैप्टन जोगिंदर सिंह निवासी जोगिंदर नगर पटियाला की बेटी जसविंदर कौर की शादी करीब तीन साल पहले पटियाला की न्यू मेहर सिंह कालोनी के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। जो बीएसएनएल में नौकरी करता है। इस शादी से इनका एक बेटा भी है। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में जसविंदर कौर को दहेज के लिए तंग-परेशान किया जाने लगा। अकसर उसे और दहेज लाने के लिए मारा-पीटा भी जाता था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।