फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दिन दिहाड़े बुजुर्ग औरत का संदिग्धावस्था में कत्ल

दिन दिहाड़े बुजुर्ग औरत का संदिग्धावस्था में कत्ल

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
Patiala Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिन्दगढ़(फतेहगढ़ साहिब)। नशेड़ी पड़ौसी ने पैसे न देने से खफा हो कर सोमवार को एक वृधा का दिन दिहाड़े घर में घुस कर कत्ल कर दिया गया। जिसे स्थानीय पुलिस ने मात्र पांच घंटे में हल कर लिया। आरोपी की पहचान सतविंदर सिंह पुत्र जगवंत सिंह निवासी डडहेड़ी के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि यहां के नजदीकी गांव डडहेड़ी में सोमवार को दिन दिहाड़े एक बुज़ुर्ग औरत का संदिग्ध हालत में कत्ल हो गया था। मृतका की पहचान करमजीत कौर (65) पत्नी गुरमेल सिंह सेवा मुक्त कानुगो के तौर पर हुई थी। एसपी डी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त पति पत्नी घर में अकेले ही रहते थे। घटना सोमवार को सुबह 9 से साढ़े 9 बजे के बीच तब घटी जब गुरमेल सिंह अपने घर के नज़दीक ही स्थित एक दुकान में अख़बार पढ़ने गया, जबकि उस की पत्नी करमजीत कौर घर में कपड़े धो रही थी और जब करीब आधे घंटे बाद गुरमेल सिंह वापस अपने घर लौटा तो कमरे में करमजीत कौर मृत पड़ी थी। जिस की सूचना तुरंत मंडी गोबिन्दगढ़ पुलिस को दी गई। जांच में पुलिस ने पाया कि पडौसी सतविंदर सिंह जो कि नशे का आदि था अकसर वह महिला के पति से पैसे मांग कर ले जाता था। सोमवार को भी जब वह पैसे मांगने आया तो करमजीत कौर ने उसे मना कर दिया। जिससे उनमें तकरार हो गया व उसने करमजीत कौर गला घोंट कर मार डाला। सूत्रों से प्राप्त जानकारी मुताबिक मृतका करमजीत कौर सेवा मुक्त कानुगो गुरमेल सिंह की दूसरी पत्नी थी। जिस से कोई औलाद नहीं थी जबकि पहली पत्नी की तीन लड़किया थीं जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed