फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस ने 16 लाख के जेवर पकड़े

पुलिस ने 16 लाख के जेवर पकड़े

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
Patiala Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा। शंभू पुलिस ने नाके के दौरान कार सवारों से सोने के गहने बरामद कर मोबाइल विंग के ईटीओ पटियाला के हवाले कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने गहनों की कीमत 16 लाख रुपये बताई है। एसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा ने बताया कि शंभू पुलिस प्रभारी मनजीत सिंह ने अंबाला रोड गांव बपरोर टी-प्वाइंट पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक होंडा सिटी कार को रोक कर शक के आधार पर तलाशी ली तो उसमें से सोने के गहने पाए गए। पुलिस ने कार सवार वरिंद्र कुमार और रमेश कुमार निवासी अंबाला शहर से गहनों संबंधी पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही उन्होंने शंभू सेल टेक्स बैरियर पर एंट्री करवाई थी। पुलिस को उक्त लोगों ने बताया कि वह यह गहने अंबाला सिटी से लेकर आये हैं और बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में डिलीवरी देने जा रहे थे। पुलिस ने सेल टैक्स विभाग के ईटीओ उप्रेंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर बरामद किए गये गहने सेल टैक्स विभाग के हवाले कर दिए। ईटीओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त तौर पर ले जाये जा रहे सामान पर करीब 50 प्रतिशत टैक्स चोरी का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed