{"_id":"25769","slug":"Patiala-25769-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस नेता अफ ीम तस्करी में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस नेता अफ ीम तस्करी में गिरफ्तार
Patiala
Updated Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला पुलिस ने यूथ कांग्रेस के एक नेता समेत दो लोगों को चार लाख रुपये की अफीम समेत गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले काफी समय से राजस्थान से अफीम लाकर चंडीगढ़ और जीरकपुर में महंगे दामों में बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनूड़ थाने में केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि सीआईए स्टाफ राजपुरा की ओर से राजपुरा-बनूड़ मेन सड़क पर स्थित टी प्वाइंट जंगपुरा में नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजपुरा की तरफ से आ रही काले रंग की एक फैविया स्कोडा कार (पीबी 60-7979) की तलाशी ली तो चालक के पास तीन किलो अफीम बरामद हुई, जबकि साथ बैठे व्यक्ति से दो किलो अफीम बरामद हुई। कार चला रहे आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी हरीके कलां थाना बरीवाल जिला मुक्तसर और साथ बैठे व्यक्ति की पहचान अंग्रेज सिंह उर्फ पप्पू निवासी हरीके कलां जिला मुक्तसर के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह यूथ कांग्रेस का गिदड़बाहा हलके का ब्लाक प्रधान है। वह काफी समय से राजस्थान से सस्ते दाम में अफीम लाकर चंडीगढ़ और जीरकपुर में महंगे दामों में सप्लाई करते थे। आरोपियों से बरामद अफीम की कीमत चार लाख रुपये के करीब बनती है।