फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   96 kg fake desi ghee seized

Patiala News: 96 किलो नकली देसी घी पकड़ा, सेहत विभाग ने भरे सैंपल

Mon, 16 Sep 2024 10:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
96 kg fake desi ghee seized
त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

नाभा व्यापार मंडल के प्रधान की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज
आरोपियों की ओर से नाभा के दुकानदारों को बेचा जा रहा था प्रति किलो 400 रुपये में घी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ नेस्ले मार्का लगाकर नकली घी बेचने के आरोप में केस दर्ज किया है। इनकी गाड़ी से पुलिस ने 96 किलो घी बरामद किया है। सेहत विभाग ने पुलिस की शिकायत पर हरकत में आते हुए घी के सैंपल भर कर लैब भेज दिए हैं। दरअसल, नाभा थाना कोतवाली पुलिस को नाभा व्यापार मंडल के प्रधान सोमनाथ ढल ने शिकायत की कि दो व्यक्ति गाड़ी में नेस्ले मार्का नकली घी लेकर आए हैं, जो स्थानीय दुकानदारों को प्रति किलो घी का डिब्बा 400 रुपये में बेच रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों जगसीर राम निवासी गांव लालेवाली जिला मानसा और सोमा राम निवासी भमे खुर्द जिला मानसा को गाडी समेत पकड़ लिया। गाड़ी से छह बाक्स बरामद हुए, जिनमें किलो-किलो की पैकिंग में 96 डिब्बे घी के थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की शिकायत पर जिला सेहत अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने इस देसी घी के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

डाॅ. गुरप्रीत कौर के मुताबिक सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों में मिलावटखोरी किसी भी तरह से सहन नहीं की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ बनती सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी स्वीट, बेकरी, होटल, ढाबा वालों को अपनी रजिस्ट्रेशन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed