{"_id":"5a71f4014f1c1b7e268b7869","slug":"91517417473-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
12.36 मिनट पर पटियाला में डोली धरती
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले में दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सहमे लोग घरों और दफ्तरों से बाहर की तरफ भागे। कुछ सेकेंड बाद जब झटके रुके तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
पटियाला में दोपहर करीब 12 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। जैसे ही समझ में आया कि झटके भूकंप के हैं तो दहशत में आए लोग घरों और दफ्तरों से बाहर की तरफ भागे। लोग गलियों, चौराहों और खुले मैदानों में निकल आए। पटियाला की छोटी बारादरी इलाके में जहां कई संस्थानों के आफिस हैं वहां लोग अपने-अपने दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़क पर इकट्ठा हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा क्षेत्र था। इसके कारण पंजाब में भूकंप के झटके मामूली थे। विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है जो काफी ज्यादा थी। केंद्र भारत होता, तो काफी नुकसान हो सकता था।