फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   कर्मचारियों का रोष धरना

कर्मचारियों का रोष धरना

Tue, 16 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों का रोष धरना
सरकार के खिलाफ मुलाजिमों का धरना
विज्ञापन

डीसी दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारी
विभिन्न विभागों के कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मांगों को लेकर सरकार के रवैए से गुस्साए विभिन्न विभागों के मुलाजिमों नेे मंगलवार को पंजाब सबार्डिनेट फेडरेशन के बैनर तले डीसी दफ्तर के आगे जोरदार रोष धरना दिया। इसमें बड़ी संख्या में मुलाजिम झंडे, माटो और बैनरों से लैस होकर नारे लगाते हुए पहुंचे। मौके पर विभागों में काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने, कर्मचारियों की सैलरियों में बढ़ोतरी समेत कई मांगें उठाई गईं। इनके जल्द पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

मुलाजिम नेताओं दर्शन बेलूमाजरा, किशन कलवानू, रणजीत मान और गुरमेल कौर ने कहा कि संघर्ष के पहले पड़ाव में विभिन्न तहसीलों पर सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किए गए थे। इसके बाद मंगलवार को डीसी दफ्तर के आगे धरना देकर सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया है। मौके पर विभागों में काम करते कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने, मान भत्ते पर काम करती आशा वर्करों, आंगनबाड़ी वर्करों, मिड-डे मील और विभिन्न विभागों में काम करते कर्मचारियों की तनख्वाहों में बढ़ोतरी करने की मांग की गई। साथ ही विभिन्न विभागों में खाली पड़े बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती करने की भी मांग की गई। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि स्टाफ की कमी से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभागों में रेगुलर स्टाफ की भर्ती न करके पब्लिक सेक्टर विभागों का अंत करने पर तुली है। इसका उदाहरण पिछले समय में सरकार की ओर से 800 स्कूल बंद करने का किया गया एलान है। उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर के अदारे धड़ाधड़ निजी हाथों में दिए जा रहे हैं। मौके पर मुलाजिमों का पे कमीशन लागू करने, डीए की किश्तों का बकाया देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed