फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   9 new cases of stubble burning in Punjab

Patiala News: पंजाब में पराली जलाने के 9 नए मामले, अब तक 188 जगह जली

Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
9 new cases of stubble burning in Punjab
सबसे ज्यादा मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 157, पटियाला का 118 और खन्ना का 126 रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शुक्रवार को पराली जलाने के 9 नए मामलों के साथ कुल गिनती 188 हो गई। सबसे अधिक आठ मामले जिला अमृतसर रहे और एक मामला पटियाला से सामने आया। हालांकि अब बीते कुछ दिनों से पराली जलाने के मामलों में बीते दो सालों के मुकाबले कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन विभिन्न शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार दर्ज नहीं किया गया। जहां मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। वहीं खन्ना का 126 और पटियाला का 118 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

इसके अलावा लुधियाना का एक्यूआई 99, अमृतसर का 81 और जालंधर का 87 दर्ज किया गया। आज के ही दिन साल 2023 में पराली जलाने के 95 और साल 2022 में 65 मामले हुए थे। जबकि 15 सितंबर से लेकर अब तक पराली जलाने के कुल मामले साल 2023 में 656 और साल 2022 में 415 रहे थे। इस बार पराली जलाने में 94 मामलों के साथ जिला अमृतसर पहले नंबर पर है। 26 मामलों के साथ जिला तरनतारन दूसरे नंबर पर, फिरोजपुर व गुरदासपुर में 11-11 मामले, कपूरथला में 16 मामले, संगरूर में छह, एसएएस नगर में पांच, मालेरकोटला, फाजिल्का, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब व एसबीएस नगर में 1-1, पटियाला में तीन, जालंधर में 9, लुधियाना में 2 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed