फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   7636 children made ??human drop

7636 बच्चों ने बनाई मानव बूंद

Fri, 08 Nov 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला,नंगल (रोपड़)
अमर उजाला,नंगल (रोपड़) Updated Fri, 08 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
7636 children made ??human drop
भाखड़ा बांध के लिए विख्यात नंगल ने जल संरक्षण को लेकर किए एक अनूठे कारनामे के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में जगह बनाई।
विज्ञापन


नंगल में एक एनजीओ ‘मेहर इंटरनेशनल व एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने विश्व की सबसे बड़ी ‘वाटर ड्रॉपलेट ह्यूमन चेन’ (मानव बूंद) बना कर रूस के रिकार्ड को तोड़ा।

इस आयोजन में 7636 बच्चों ने भाग लिया। गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों ने उक्त कारनामे को गिनीज़ बुक में शामिल करने का प्रमाण पत्र पंजाब के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल और आयोजकों को सौंपा।
विज्ञापन


नया नंगल के एनएफएल स्टेडियम में आयोजित जल संरक्षण मुहिम के तहत शुक्रवार को मेहर इंटरनेशनल और एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड’ में दर्ज करवाने के लिए किए गए प्रयास को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इलाके के 17 स्कूलों के 7636 बच्चों ने मानव बूंद बनाकर रूस का मई, 2013 में बनाया रिकार्ड तोड़ दिया। रूस में 7140 लोगों ने जल संरक्षण मुहिम में हिस्सा लिया था।

इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे पंजाब के मंत्री मित्तल ने जल बचाओ मुहिम की शुरुआत देश में नंगल से किए जाने को एक उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि विश्व विख्यात भाखड़ा बांध जैसी राष्ट्रीय धरोहर की पहचान रखने वाले इस शहर का नाम ‘गिनीज बुक’ में दर्ज किया जाना फख्र की बात है।

उन्होंने यहां पहुंचे हजारों बच्चों को अपनी ओर से प्रशंसा पत्र दिए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एनजीओ ने जो मुहिम चलाई है, उसे पंजाब सरकार का समर्थन मिलेगा।


 इस अवसर पर विशेष रूप से संगठन के चेयरमैन रमन शर्मा, प्रीत इंदर कौर, पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल अरविंद मित्तल, जिला रूपनगर के एसपी एच हरमीत सिंह हुंदल, डीएसपी संत सिंह धालीवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष परवेश गोयल, विनय अग्रवाल, इंदरजीत सिंह अरोड़ा, प्रिंस ठेकेदार, एनएफएल के मुख्य महाप्रबंधक केके चतुर्वेदी, चीफ इंजीनियर भाखड़ा बांध एके बाली, एडवोकेट निपुण सोनी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं के वीसी डॉ. आरएस बावा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed