फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   76 people sick due to diarrhea in New Mahindra Colony of Patiala, two children die

पटियाला : न्यू महिंदरा कॉलोनी में फैला डायरिया, 76 लोग बीमार और दो बच्चों की मौत

Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
76 people sick due to diarrhea in New Mahindra Colony of Patiala, two children die
पटियाला। राजपुरा के शामदू, पटियाला के गांव झिल के बाद घलौड़ी गेट के नजदीक स्थित न्यू महिंदरा कॉलोनी में डायरिया फैल गया है। डायरिया से अब तक इस कॉलोनी के 76 लोग बीमार पड़ चुके हैं, जबकि दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में ढाई साल की बच्ची और पांच साल का बच्चा शामिल हैं। इसके साथ ही 17 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

सेहत विभाग की ओर से कॉलोनी में एक अस्थायी डिस्पेंसरी बनाकर इलाज शुरू किया गया है। मरीजों को फ्री दवाएं देने के साथ-साथ घर-घर सर्वे किया जा रहा है। उधर, पीड़ित परिवारों के मुताबिक उनके बच्चों की मौत उल्टी-दस्त की वजह से हुई है। हालांकि सेहत विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। जिला एपिडिमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने कहा कि जिन निजी डॉक्टरों के पास इन दोनों बच्चों का इलाज चला, उनसे बच्चों का मेडिकल रिकार्ड लेने के बाद जांच की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने शनिवार को टीम के साथ कॉलोनी का दौरा किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि विभाग की ओर से आठ टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर सर्वे कर रही हैं। लोगों को हाथों को बार-बार धोने, पानी उबाल कर पीने, खाने-पीने वाली चीजों को ढककर रखने संबंधी जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ओआरएस के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed