{"_id":"5c4de66cbdec22116d2d799b","slug":"71548609132-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में महिला कैदियों के लिए बनेगी खुली खेतीबाड़ी जेल : सीएम
मुख्यमंत्री ने जेल विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा
कैप्टन ने पटियाला जेल में कैदियों के लिए सुविधाओं की निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में महिला कैदियों के लिए खुली खेतीबाड़ी जेल स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जेल विभाग को इस संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। यह राज्य में अपनी किस्म की पहली जेल होगी, जहां महिला कैदी भी जेल के अंदरूनी घेरे से बाहर काम करने के सक्षम हो सकेंगी। यह जेल महिला कैदियों की रिहाई के बाद उनके पुनर्वास में मददगार साबित होगी।
शनिवार को पटियाला की सेंट्रल जेल के दौरे पर पहुंचे सीएम ने कैदियों के परिवारों के लिए नए बने वेटिंग घर का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने महिला कैदियों के लिए खुली खेतीबाड़ी जेल स्थापित करने संबंधी एडीजीपी जेल रोहित चौधरी को प्रपोजल तैयार करने के आदेश दिए। एडीजीपी ने बताया कि जेल विभाग के पास पहले ही नाभा में पुरुष कैदियों के लिए एक खुली खेतीबाड़ी जेल है, जबकि बठिंडा, एसबीएस नगर और कपूरथला में भी ऐसी जेल स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इस मौके पर सीएम ने कैदियों को जेलों के अंदर रोजाना जरूरत वाली वस्तुओं की खरीद की सुविधा प्रदान करने के लिए ई पर्स सिस्टम भी जारी किया। यह प्रणाली राज्य भर की 15 जेलों में शुरू की गई है, जहां सारे वित्तीय तबादले स्मार्ट कार्ड की मदद से कंप्यूटर साफ्टवेयर के जरिये किए जाएंगे। सीएम ने जेल में स्थापित किए 320 किलोवाट के एक सौर ऊर्जा प्लांट को भी चालू कराया। उन्होंने बताया कि राज्य की 19 जेलों में 5000 यूनिट की क्षमता वाले ऐसे सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने कैदियों द्वारा बनाए साजो सामान की प्रदर्शनी भी देखी।