फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दलित भूख हडचाल

दलित भूख हडचाल

Tue, 29 May 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
दलित भूख हडचाल
दलितों का डीसी कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन
विज्ञापन

गांव बौड़ां कलां में पंचायती जमीनों के हिस्से पर धनी लोगों को कब्जा देने आरोप
आंदोलनकारियों ने कैप्टन सरकार से बेघर लोगों को प्लाट देने की भी मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मांगों को लेकर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के बैनर तले मंगलवार को दलितों ने डीसी दफ्तर के आगे क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। गांव बौड़ांकलां में दलितों के साथ हो रहे धक्केशाही का विरोध किया गया। साथ ही दलितों की मांगों को उठाते हुए इन्हें जल्द पूरा करने की आवाज उठाई गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के ओहदेदार गुरचरन सिंह डकौंदा, रणधीर संहि कादराबाद ने कहा कि गांव बौडां कलां में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। गांव धनाढ्य, चौधरियों को दलितों की पंचायती जमीनों के हिस्से पर कब्जा दिया गया है। गांव बौड़ां कलां में दलितों के तीसरे हिस्से की पंचायती जमीन 84 बीघा है। बोली 75 बीघा की होती है और दलितों को पैमाइश में 47 बीघा दी जाती है। दलितों के हिस्से की जमीन गांव के धनाढ्य चौधरी दबाए बैठे हैं और दलितों को 75 बीघा के पैसे भरने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल जब दलितों ने उस जमीन के पैसे भरने से इंकार कर दिया, जो उनको दी ही नहीं, तो अधिकारियों ने पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश कर दी। इसी तरह से बीनाहेड़ी, ककराला, सुखेवाल आदि गांवों में पंचायती जमीनों में दलितों का हिस्सा गांवों के धनाढ़्य चौधरी अधिकारियों की मदद से दबाए बैठे हैं। आगे कहा कि दलितों को हरेक साल तीसरे हिस्से की पंचायती जमीन के लिए लड़ना पड़ता है और इसका ठेका बहुत महंगा है। दलित हरे चारे के लिए यह जमीन लेते हैं। इसलिए दलितों के हिस्से के लिए 99 सालों के पट्टे पर कम रेट पर दी जाए। कहा कि गांव सागरे की पंचायती जमीन की बोली डमी हुई है। प्रशासन ने सरकारी हिदायतों की भी कोई परवाह नहीं की। कांग्रेस सरकार ने बेघर लोगों को प्लाट देने के लिए दोबारा फार्म भरवा लिए हैं, लेकिन किसी को प्लाट नहीं दिए। उलटा मिले प्लाटों को पंचायतें छीन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed