फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   687 positive cases in District

जिले में 687 कोविड पाजीटिव केस आए

Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
687 positive cases in District
पटियाला जिले में संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। जिले में वीरवार को 687 पॉजिटिव केस सामने आए, जबकि एक कोविड मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन

ज्यादा केस आने के कारण नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में भी कंटेंनमेंट जोन बना दिया गया। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में एनआईएस में 26 संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें बाहर खेलकर आए खिलाड़ी और कोच वगैरहा भी शामिल हैं। इन्हें एनआईएस के अंदर आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि शहर से एनआईएस में विभिन्न गेम्स में ट्रेनिंग को आने वाले 12 के करीब लोग थे।
वीरवार को जिले में प्राप्त 2332 कोविड रिपोर्टों में से 687 केस कोविड पॉजिटिव पाए गए। इनमें पटियाला शहर से संबंधित 579, समाना से 17, नाभा से 19, राजपुरा से चार, ब्लाक भादसों से 12, कौली से 22, कालोमाजरा से आठ, हरपालपुर से 12, शुतराणा से चार और दूधनसाधां से 10 केस रहे। वहीं जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2103 हो गई है, जिनमें से 44 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

राजिंदरा व मेडिकल कालेज में 200 संक्रमित पाए गए
पटियाला। सरकारी राजिंदरा अस्पताल और मेडिकल कालेज में अब तक 200 के करीब सीनियर व रेजिडेंट डाक्टरों के अलावा एमबीबीएस डाक्टर संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. हरजिंदर सिंह समेत 40 सीनियर डाक्टर, 80 रेजिडेंट डाक्टर और 80 एमबीबीएस स्टूडेंट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed