फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पैडी सीजन के लिए सरप्लस पावर, नहीं लगेंगे कट

पैडी सीजन के लिए सरप्लस पावर, नहीं लगेंगे कट

Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पैडी सीजन के लिए सरप्लस पावर, नहीं लगेंगे कट
‘धान सीजन के लिए सरप्लस पावर, नहीं लगेंगे कट’
विज्ञापन

सीएमडी का दावा, किसानों को दी जाएगी 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी ए वेणु प्रसाद ने दावा किया है कि साल 2017-18 के धान सीजन के लिए पावरकाम के पास सरप्लस बिजली है। इस सीजन में बिजली की पीक डिमांड करीब 12 हजार मेगावाट रहने की संभावना है। वहीं कारपोरेशन की मौजूदा बिजली सप्लाई क्षमता 13591.67 मेगावाट है। जो पीक डिमांड को पूरा करने के लिए काफी होगी।
शुक्रवार को यहां जारी बयान में सीएमडी ने कहा कि पावरकॉम के अपने थर्मल प्लांट रोपड़, लहरां मोहब्बत, बठिंडा और हाइडल प्रोजेक्ट शानन पावर हाउस जोगिंदर नगर, यूबीडीसी मलिकपुर, मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट तलवाडा, आनंदपुर साहिब हाइडल प्रोजेक्ट और आरएसडी शाहपुर कंडी शामिल हैं। इसके अलावा बीबीएमबी प्राइवेेट पावर प्लांट, सोलर प्लांट, बायोमास और सेंट्रल सेक्टर से भी बिजली उपलब्ध है। डैहर, पौंग और रणजीत सागर डैम का वाटर लेबल इस साल पिछले साल की तुलना में बेहतर है। केवल भाखड़ा का जल स्तर बीते साल की तुलना में कम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 2017-18 के दौरान 5 हाइडल प्रोजेक्टों में से तीन की पैदावार बीते साल की तुलना में बढ़ी है। यूबीडीसी मलिकपुर की पैदावार 39.465 लाख यूनिट से बढ़कर 55.94 लाख यूनिट हो गई है। इस तरह से शानन पावर हाउस और आरएसडी शाहपुर कंडी की पैदावार 96.80 लाख यूनिट से बढ़कर 132.567 लाख यूनिट और 147.64 लाख यूनिट से 275.63 लाख यूनिट हो गई है। सीएमडी ने बताया कि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के 660 मेगावाट के दो यूनिट, जो आग लगने से बंद थे, वह दोनों दोबारा चालू हो गए हैं। बीते दिनों अंधेरी चलने से 66 केवी लाइन के टावर गिर गए थे। इससे बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। लेकिन अब इसे फिर से ठीक कर दिया गया है। सीएमडी ने भरोसा दिलाया कि धान सीजन में किसानों को 8 घंटे बिजली बिना किसी बाधा के दी जाएगी। साथ ही किसी भी तरह के उपभोक्ता पर कोई बिजली कट नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed