फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पीआरटीसी मुलाजिम

पीआरटीसी मुलाजिम

Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पीआरटीसी मुलाजिम
रोडवेज कर्मियों के हक में पीआरटीसी मुलाजिमों ने की रोष रैली
विज्ञापन

हड़ताल मुलाजिमों की मांगें जल्द मानने की हरियाणा सरकार से मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) के मौजूदा व रिटायर मुलाजिमों ने बस स्टैंड पर रोष रैली की।
निर्मल सिंह धालीवाल, गुरविंदर सिंह गोल्डी और कुलदीप सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हरियाणा में सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ कई दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार प्राइवेट बस माफिया के दबाव चले बहुत हठधर्मी के साथ बस डालने के लिए प्रतिबद्ध है। यही नहीं वहां की सरकार की ओर से हड़ताली मुलाजिमों पर कई तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं। एस्मा जैसे कानून लागू करके मुलाजिमों को जेलों में डाला जा रहा है। नौकरी से निकाला जा रहा है और बहुत सारे मुलाजिमों को मुअत्तल कर दिया गया है। पीआरटीसी मुलाजिमों ने हरियाणा सरकार के इस अत्याचार की सख्त शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

साथ ही मांग की कि सरकार को होश से काम लेना चाहिए और वर्करों की जायज मांगें मान लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार हरियाणा रोडवेज के मुलाजिमों की मांगें माने और प्राइवेट बसें डालने की बजाय सरकारी बसें डाले। साथ ही एस्मा अधीन जेल में डाले मुलाजिमों को रिहा करे और ड्यूटी पर बहाल करे। साथ ही प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों को जो परमिट दिए हैं, उनको रद किया जाए। उन परमिटों पर सरकारी बसें चलाई जाएं। रैली में उत्तम सिंह बागड़ी, मोहम्मद खलील, गुरविंदर सिंह गोल्डी, इंद्रजीत ढिल्लों, राम सरूप ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed