{"_id":"5b05984e4f1c1bd6408b72fb","slug":"51527093326-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से हाल बेहाल : लोग घरों मे दूबकने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से हाल बेहाल : लोग घरों मे दूबकने को मजबूर
Updated Wed, 23 May 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
लू से बचने के लिए घरों में दुबके लोग
बाजारों में बगैर ढकी व तली हुई चीजों से करें परहेज
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा
राजपुरा में तेज धूप और गर्म हवाओं से बाशिंदों को बेहाल कर रखा है। बुधवार को मई की गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। राजपुरा में तपिश से पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के चलते लोग घरो में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। परीक्षाओं, दाखिलों के इस सीजन में महिलाओं, बजुर्गों, बच्चों और युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों मे देर शाम रौनक देखने को मिलती है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है, आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री से अधिक होने की संभावना है।
गर्मी से बचाव के लिए नुस्खे आजमा रहे हैं लोग
लोग गर्मी से बचाव के लिए अलग-अलग नुस्खे अजमा रहे हैं। कुछ लोग विदेशी पेय पदार्थों से अपनी गर्मी दूर करना पसंद करते हैं तो कई लोग स्वदेशी लस्सी, निंबूपानी, जलजीरा, कांजी, सतू बेल व खसखस का शरबत और पुदीने की चटनी का सेवन कर रहे हैं। गर्मी व लू लगने से कई बीमारियां जैसे डायरिया, पेटदर्द, उल्टियां, सिरदर्द, चक्करआना, घबराहट, आंखों में जलन, दस्त जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं लू से जहां बच्चों को पेट की बीमारियां घेरने लगी हैं। वहीं लोगों को बार-बार ठंडा पानी पीने से खांसी की शिकायत भी हो रही है।
क्या कहते हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर
मेडिकल स्पेशलिस्ट व बालरोग विशेषज्ञ डॉ. मनजीत सिंह का कहना है कि कहीं भी जाने से पहले पानी पीकर निकलना चाहिए। गर्मी में बाजार में बगैर ढकी और खासकर तली हुई चीजों का सेवन कम करना चाहिए। ठंडे पेय पदार्थों मे चीनी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसका प्रयोग कम करना चाहिए। गर्मी से अगर ज्यादा कमजोरी या घबराहट हो तो तुरंत चिकित्सक से मदद लेनी चाहिए। डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि आजकल तापमान 43 डिग्री से अधिक चल रहा है गर्मी में आंखों को जलन से बचाने के लिए काले रंग के चशमे का प्रयोग करना चाहिए।