{"_id":"5a7343a74f1c1b4e588b6204","slug":"51517503399-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में अब प्राइवेट कंपनी शुरू करेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में अब प्राइवेट कंपनी शुरू करेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में अब प्राइवेट कंपनी शुरू करेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
मेयर संजीव शर्मा बिट्टू की अगुवाई में पहली जनरल हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जिले में अब प्राइवेट कंपनी की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। इसके एवज में लोगों को कंपनी को पैसे देने पड़ेंगे। फिर चाहे वह घर, दुकान या कोई अन्य संस्थान हो। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू की अगुवाई में वीरवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित पहली जनरल हाउस बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया।
शहर में वर्तमान में भी कूड़े का कलेक्शन प्राइवेट लोगों की ओर से किया जाता है। अब इस प्रक्रिया को अधिकारिक तौर पर मंजूर किया जाएगा। इसके लिए निगम ने म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट क्लीनलीनेस व सेनीटेशन रूल्स/बायलाज के रेट मंजूर करने की योजना बनाई है। वीरवार को जनरल हाउस मीटिंग में रखे सारे प्रस्ताव पास कर दिए गए। बैठक में निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा, सीनियर डिप्टी मेयर योगिंदर सिंह योगी, डिप्टी मेयर विनती संगर समेत सारे पार्षद मौजूद रहे। मौके पर पार्षदों ने अपने-अपने इलाके की समस्याएं भी बताईं जिन्हें मेयर ने जल्द हल करने का भरोसा दिलाया।
निगम कमिश्नर के खर्च का अधिकार 25 हजार से दो लाख
पटियाला नगर निगम कमिश्नर को ठेके पर खर्च के अधिकार अब तक 25 हजार रुपये तक थे। बैठक में प्रस्ताव पास करके यह अधिकार दो लाख रुपये तक कर दिया गया। गौरतलब है कि नगर निगम अमृतसर, जालंधर की तरफ से इस अधिकार को एक लाख रुपये और नगर निगम मोहाली को 75 हजार रुपये तक के खर्चे के अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही शहर में लगी करीब 31 हजार 445 के करीब स्ट्रीट लाइटों की फिटिंग को उतारकर खुद बेचे जाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। इससे 75 लाख 99 हजार 495 रुपये की निगम को आय होनी बताई जा रही है।
300 सफाई सेवकों की भर्ती को हरी झंडी
हाउस ने पटियाला की साफ-सफाई, गारबेज को साफ करने, गंदे नाले, जैकेब ड्रेन की सफाई को आउट सोर्सिंग के जरिए कराने के लिए 300 से ज्यादा सफाई सेवकों की भर्ती को झंडी दे दी है। इसके साथ ही मॉडल टाउन में राधा कृष्ण मंदिर की पिछली साइड वाले पार्क को तैयार कराने के लिए 26 लाख, रोज गार्डन पार्क के लिए 60 लाख 67 हजार रुपये देने के लिए भी प्रस्ताव पास कर दिए गए। पटियाला की सड़कों की सफाई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों के जरिए कराने के लिए भी प्रस्ताव पास हो गया।
कर्मिशयल संस्थाओं के सीवरेज की होगी समीक्षा
निगम के पहले हाउस ने फैसला लिया कि जिस भी इलाके में कोई अस्पताल, स्कूल, कॉलेज या अन्य कमर्शियल संस्थान है उसमें जाकर देखा जाएगा कि सीवरेज कहां जा रहा है। अगर सीवरेज निगम की पाइप लाइन में पड़ता है तो क्या उसने कमर्शियल कनेक्शन लिया है या नहीं, इस बारे में देखा जाएगा।
नक्शों के विपरीत बनी बिल्डिंगों पर कसेगा शिकंजा
शहर के कई हिस्सों में बन रही बिल्डिंगों की भी जांच होगी। हाउस ने फैसला किया कि जो भी बिल्डिंग नक्शे के बगैर या नक्शे के विपरीत बन रही है उस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। वर्ना संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।