{"_id":"5ae9f0154f1c1b042e8b6908","slug":"41525280789-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंटू की मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार-राजोआना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंटू की मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार-राजोआना
Updated Wed, 02 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
राजोआना की तबीयत बिगड़ी, राजिंदरा अस्पताल लाया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के केस में फांसी की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआना की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। इस पर उसे पटियाला जेल को चेेकअप के लिए सुरक्षा के बीच सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाया गया। इस पर राजोआना ने कहा कि पटियाला जेल में मरे नाभा जेल ब्रेक के आरोपी व खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू की मौत के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है।
बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाया गया। इस दौरान डा. हरदीप सिंह मान ने बताया कि राजोआना की पीठ में दर्द है, जिस वजह से उसे अस्पताल लाया गया है। इसके अलावा उसके घुटनों में भी दर्द की समस्या है, जिस कारण उसे चलना भी मुश्किल हो रहा है। राजोआना ने कहा कि पटियाला जेल में हुई हरमिंदर सिंह मिंटू की मौत के लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेदार है। राजोआना ने कहा कि वह ज्यादा इस मामले में नहीं बोल सकता है, क्योंकि इस मामले में जांच जारी है। चेकअप के बाद राजोआना को वापस जेल ले जाया गया।