{"_id":"5a74980c4f1c1b4d588b64a3","slug":"41517590540-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनख्वाहें न मिलने पर बिजली मुलाजिमों ने फिर उगला सरकार खिलाफ गुस्सा, हेडआफिस में की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनख्वाहें न मिलने पर बिजली मुलाजिमों ने फिर उगला सरकार खिलाफ गुस्सा, हेडआफिस में की रैली
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सोमवार से बिजली हेडआफिस बंद करने का एलान
तनख्वाह न मिलने पर बिजली मुलाजिमों ने की रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम, ज्वाइंट एक्शन कमेटी और पेंशनर्स एसोसिएशन पावरकाम व ट्रांसको के बैनर तले शुक्रवार को फिर से बिजली मुलाजिमों और पेंशनरों ने हेडआफिस में जोरदार रोष रैली की। इस मौके पर तनख्वाह और पेंशन न मिलने पर रोष जताया गया। साथ ही धमकी दी कि अगर जल्द तनख्वाहें व पेंशनें न मिलीं, तो सोमवार से हेडआफिस बंद कर दिया जाएगा।
रैली को संबोधित करते हुए हेडआफिस ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान एवं मेंबर पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम अवतार सिंह कैंथ ने कहा कि बहुत सारे कर्मचारियों की ओर से बैंकों से लोन लिए होने के कारण किश्त वापस करनी मुश्किल हो रही हैं। बच्चों की फीसें देने में भी मुश्किलें आ रही हैं। आज के समय में दफ्तरों में स्टाफ की कमी कारण पहले ही एक कर्मचारी से तीन कर्मचारियों की सीटों का काम लिया जा रहा है। जिससे वह काफी मानसिक परेशानी में हैं और अब तनख्वाहें न मिलने के कारण मुलाजिमों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारी तेज संघर्ष करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। एलान किया गया कि अगर जल्द तनख्वाहें न मिलीं, तो मजबूरन सोमवार को हेडआफिस पूरी तरह से बंद किया जाएगा और सीएमडी व डायरेक्टरों का घेराव भी किया जाएगा।