फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   350 female students received degrees at Khalsa Institute.

Patiala News: खालसा इंस्टीट्यूट में 350 छात्राओं को मिली डिग्री

Fri, 19 Dec 2025 06:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
350 female students received degrees at Khalsa Institute.
लुधियाना। खालसा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी फॉर विमेन सिविल लाइंस लुधियाना में 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को डिग्री प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. यादविंदर सिंह बराड़, डीन एकेडमिक्स, आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर मौजूद थे। समारोह में 350 छात्राओं को विभिन्न विषयों में डिग्री प्राप्त हुई। डॉ. सतबीर सिंह ने दीक्षांत भाषण में कहा कि यह समारोह छात्रों की कड़ी मेहनत, लचीलापन और समर्पण का उत्सव है। केआईएमटी की निदेशक डॉ. हरप्रीत कौर ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा किया गया। समारोह में छात्रों के परिवार और शिक्षकों की भी उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed