फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बेरोजगार लाइनमैन धरना

बेरोजगार लाइनमैन धरना

Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगार लाइनमैन धरना
भड़के बेरोजगार लाइनमैनों ने घेरा पावरकॉम हेडआफिस
विज्ञापन

मांगों को लेकर दिया धरना, सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ की नारेबाजी
लंबे समय से लटकी लाइनमैनों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मांगों को लेकर भड़के बेरोजगार लाइनमैन अपने परिवारों समेत राज्य के कोने-कोने से मंगलवार को सीएम सिटी में इकट्ठा हुए और पावरकॉम हेडऑफिस को घेर लिया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ की कोठी का घेराव करने की चेतावनी दी।
धरने को संबोधित करते हुए बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के प्रधान पिरमल सिंह ने कहा कि बेरोजगार लाइनमैन लंबे समय से पावरकॉम में लाइनमैन कैटेगरी की लटक रही भर्ती को पूरा कराने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। पंजाब सरकार ने पावरकॉम में सहायक लाइनमैनों के 1500 पद भरने का विज्ञापन जारी किया था। उसके बाद यूनियन से हुए समझौते के तहत पुराने बेरोजगार लाइनमैनों को एडजस्ट करने के लिए आयु सीमा 37 से बढ़ाकर 42 साल और पदों की गिनती 1500 से बढ़ाकर 2800 की गई। पावरकाम मैनेजमेंट की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में देरी के चलते तीन नए बैच लाइनमैनों के पास आउट हो चुके हैं। इसके कारण अब आवेदनकारों की गिनती बढ़ गई है। इस कारण पुराने लाइनमैन मेरिट लिस्ट से बाहर रह गए हैं। उन्होंने कैप्टन सरकार से मांग की कि पंजाब भर के चार हजार बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। साथ ही मांग की कि एक दिसंबर 2013 को सुसाइड करने वाले फाजिल्का के राजकुमार के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद या नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश नेता भोला सिंह गगडपुर ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब सरकार की वादाखिलाफी के रोष में पांच जून तक सरकार के खिलाफ सारे जिलों में अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed