फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   भरतीय बहावलपुर महासंघ के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजपुरा में भव्य स्वागत

भरतीय बहावलपुर महासंघ के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजपुरा में भव्य स्वागत

Thu, 22 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
भरतीय बहावलपुर महासंघ के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजपुरा में भव्य स्वागत
भारतीय बहावलपुर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
बीते दिनों हरिद्वार में भारतीय बहावलपुर महासंघ की विशाल बैठक आयोजित की गई। इसमें देशभर से बहावलपुरी समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सर्व समिति से पटियाला के डॉ. मदन लाल हसीजा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजपुरा के शाम सुंदर वधवा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारिणी गठित करने के पूरे अधिकार दिए गए। इसके चलते राजपुरा के श्री दुर्गा मंदिर हाल में विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बहावलपुरी समाज के लोगों ने पहुं कर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. मदन लाल हसीजा ने कहा कि बहावलपुरी समाज के लोगों ने अपनी मेहनत से लोगों के दिलों में जगह बनाई किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। उन्होंने कहा कि बहावलपुरी बिरादरी केवल वोट बैंक के लिए नहीं है और न ही किसी पार्टी का कोई नेता इसे खरीद सकता है। बहालपुरी महासंघ को किसी भी पार्टी को बेचा नहीं जाएगा। इस दौरान शाम सुंदर वधवा, पूर्व नगर काउंसिल प्रधान राजिंद्र राजा, आम आदमी पार्टी नेता अशोक अरोड़ा, मुनीश बत्तरा, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान नरेंद्र शास्त्री, भाजपा नेता मोहन लाल मुखेजा, वरिष्ठ समाज सेवी हरीचंद फौजी, जगदीश जगा, केके पुरी, सुदेश तनेजा, राष्ट्रभाषा समिति के प्रधान कमल वर्मा, शिवसेना राष्ट्रीय के प्रधान चुरंजी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed