फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   शहर की टूटी सड़कों व ब्लाक सीवरेज प्रणाली से सड़कों पर उतरेगी भाजपा : नागपाल

शहर की टूटी सड़कों व ब्लाक सीवरेज प्रणाली से सड़कों पर उतरेगी भाजपा : नागपाल

Sun, 06 May 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
शहर की टूटी सड़कों व ब्लाक सीवरेज प्रणाली से सड़कों पर उतरेगी भाजपा : नागपाल
नए सदस्यों की भर्ती अभियान का संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
एमएलए रोड पर पार्टी के दफ्तर में भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नागपाल की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। इसमें राजपुरा, बंसतपुरा, बनूड़ और गजुखेड़ा के मंडल प्रधानों समेत जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने नए सदस्यों की भर्ती अभियान का संकल्प लिया। बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में नरेंद्र नागपाल ने बताया कि माह के पहले व अंतिम रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक रखने व नए सदस्यों का भर्ती अभियान चलाने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से शहरी और ग्रामीण स्तर पर कार्यकारिणी के सदस्य तैयार किए जा रहे हैं। वहीं घर-घर जाकर कांग्रेस की समाज को गुमराह करने वाली नीतियों को भी बताया जा रहा है। इस दौरान चार मंडल प्रधानों में राजपुरा से संजय बग्गा, बसंतपुरा से कर्मपाल, बनूड़ से पृथ्वी चंद, गज्जुखेड़ा से हरमेश सिंह, जिला महासचिव संदीप जिंदल, जिला वाइस प्रधान कंवलदीप जिंदल, कृष्ण कुमार, राजकुमार राय, नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान प्रवीन छाबड़ा और नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डा. नंदलाल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed