फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   अध्यापकों की रैली

अध्यापकों की रैली

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों की रैली
कैप्टन सरकार पर बरसे एसएसए, रमसा शिक्षक
विज्ञापन

रेगुलर करने और अध्यापकों पर दर्ज पुलिस केस वापस लेने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
एसएसए, रमसा अध्यापक यूनियन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर नेहरू पार्क में रैली की। इस मौके पर ठेकेदारी प्रथा की मार झेल रहे अध्यापकों को रेगुलर करने समेत और कई मांगें उठाई गईं। साथ ही मांगें जल्द पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
रैली को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश कमेटी मेंबर हरदीप टोडपुर ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने का नारा लेकर सत्ता में आई कैप्टन सरकार अपना एक वर्ष पूरा कर चुकी है, अभी तक ठेके पर काम कर रहे अध्यापकों को रेगुलर नहीं किया गया। ऊपर से तनख्वाहें भी दो-तीन महीनों के बाद मिलने लगी हैं। अपनी सेवाएं शिक्षा विभाग में पूरे स्केल व सुविधाओं समेत रेगुलर कराने के लिए अध्यापकों की ओर से 21 फरवरी को जिला शिक्षा दफ्तर में जिलास्तरीय एक्शन किया जाएगा। 10 मार्च को प्रदेशस्तरीय रैली भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान भगत कुमार ने कहा कि एक तरफ तो शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार स्कूलों में पढ़ाई का स्तर ऊंचा उठाने का शोर मचा रहे हैं, दूसरी तरफ अपनी जायज मांगों के लिए लड़ने वाले अध्यापकों पर झूठे पुलिस केस डाले जा रहे है। इससे अध्यापकों को अदालतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। मांग की कि सरकार चुनावों के वक्त किए अपने वादे को पूरा करते हुए अध्यापकों को रेगुलर करने के अलावा झूठे पुलिस केसों को रद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed