फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बिजली मुलाजिमों ने पावरकाम हेडआफिस किया बंद

बिजली मुलाजिमों ने पावरकाम हेडआफिस किया बंद

Mon, 05 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली मुलाजिमों ने पावरकाम हेडआफिस किया बंद
बिजली मुलाजिमों ने पावरकॉम हेडआफिस किया बंद
विज्ञापन

तीनों गेट बंद कर माल रोड पर दिया धरना, नारेबाजी की
तनख्वाहों व पेंशनों के लिए फंड जारी होने पर धरना समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जनवरी माह की तनख्वाह और पेंशन न मिलने से गुस्साए बिजली मुलाजिमों ने सोमवार को पावरकॉम हेडआफिस के तीनों गेटों को बंद कर दिया। उन्होंने पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के बैनर तले माल रोड पर धरना दिया। साथ ही सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पावरकॉम के डायरेक्टर (वित्त) एससी अरोड़ा भी पहुंचे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि तनख्वाहें और पेंशनें आज ही रिलीज कर दी जाएंगी, लेकिन मुलाजिम नहीं माने। उन्होंने कहा कि जब तक पेंशनें और तनख्वाहें रिलीज नहीं होंगी, उनका धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। बाद में तनख्वाहों और पेंशनों के लिए फंड जारी होने पर ही धरना खत्म किया गया। इस दौरान मुलाजिमों ने चेतावनी दी कि बाकी मांगों को पूरा करवाने के लिए बुधवार को सीएम हाउस की ओर रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में बिजली मुलाजिमों ने सोमवार सुबह 8.30 बजे ही माल रोड स्थित पावरकॉम हेडआफिस के तीनों गेट बंद कर दिए। इस वजह से कई अधिकारी भी हेडआफिस के अंदर दाखिल नहीं हो सके। गुस्साए बिजली मुलाजिमों ने माल रोड पर धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। बिजली मुलाजिम नेता कर्मचंद भारद्वाज ने कहा कि हर माह समय से तनख्वाहें मिल जाती हैं, लेकिन इस बार जनवरी की सैलरियां और पेंशनरों को पेंशनें अब तक नहीं मिली हैं। इस वजह से उनके लिए अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इस बीच पावरकॉम के डायरेक्टर वित्त और डायरेक्टर कर्मिशयल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि तनख्वाहें और पेंशन आज ही रिलीज कर दी जाएंगी और सभी को काम पर वापस लौटने को कहा, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। दोपहर करीब 12 बजे मैनेजमेंट ने बिजली मुलाजिम नेताओं को बताया कि तनख्वाहों और पेंशनों के लिए फंड जारी कर दिए हैं, इसके बाद धरना समाप्त किया गया। बिजली मुलाजिम नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर आगे के लिए भी मैनेजमेंट की ओर से तनख्वाहों व पेंशनों में देरी की गई, तो सूबे भर के सभी दफ्तरों का कामकाज ठप किया जाएगा। 7 फरवरी को बाकी पेंडिंग पड़ी मांगों को लागू करवाने के लिए हेडआफिस के बाहर धरना देने और मोती महल की ओर रोष मार्च करने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed