{"_id":"5aec905e4f1c1b65098b7d57","slug":"201525452894-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी नई बसें डालेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरटीसी नई बसें डालेगा
Updated Fri, 04 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पीआरटीसी के बेड़े में जल्द 100 नई बसें होंगी शामिल
बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक में प्रस्ताव पास
अब प्राइवेट बसों की तरह पीआरटीसी सवारियों को भी मिलेंगी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) के बेड़े में इस वित्तीय वर्ष में 100 नई बसें शामिल की जाएंगी। खास बात यह होगी कि इन नई बसों को बिल्कुल प्राइवेट आधुनिक बसों की तर्ज पर तैयार कराया जाएगा। इनमें सीसीटीवी कैमरों से लेकर यह जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी। बसें डालने के लिए कारपोरेशन बैंकों से करोड़ों का लोन लेगा। इस संबंध में प्रस्ताव पीआरटीसी के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक में पास हो गया।
जिन सवारियों को वर्तमान में पीआरटीसी की खस्ता हालत बसों में बैठना पड़ रहा है। भविष्य में सवारियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस पीआरटीसी की नई बसें मिलेंगी। कारपोरेशन वित्तीय वर्ष 2018-19 में 100 नई बसें अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। कारपोरेशन बसों की चैसिस खरीद कर बाद में इनकी बाडी फेब्रिकेशन प्राइवेट फर्म से कराएगा। बसों को आधुनिक तकनीकों से तैयार कराया जाएगा। इनमें सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। साथ ही सभी बसें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) सिस्टम से लैस होंगी। बसों में हवाई जहाजों की तरह पब्लिक इंफोरमेशन सिस्टम भी होगा। उसके जरिये सवारियों को समय-समय पर एनाउंसमेंट कर बस के विभिन्न पड़ावों और बस कब और कहां रुकेगी व अन्य जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी। बसों की छतों पर सामान रखने वाला कैरियर अब नहीं लगाया जाएगा। बल्कि वॉल्वो बसों की तरह सामान रखने को नीचे जगह बनाई जाएगी। हर बस को तैयार करने पर करीब 25 लाख की लागत आएगी। करीब 25 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए 21 करोड़ के करीब का लोन पीआरटीसी बैंकों से लेगा। जबकि बाकी का खर्च खुद किया जाएगा। पीआरटीसी के एमडी मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
किमी स्कीम में 26 एसी बसें डाली जाएंगी
पीआरटीसी की किलोमीटर स्कीम में इस वित्तीय साल के दौरान 26 नई एचवीएसी बसें डाली जाएंगी। बसों की खरीद व ड्राइवर का खर्चा प्राइवेट ऑपरेटर का होगा, जबकि डीजल व कंडक्टर कारपोरेशन देगा। इस संबंधी प्रस्ताव भी बैठक में पास हो गया।