{"_id":"5a81c9cf4f1c1ba3268b9be7","slug":"201518455247-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने एक वर्ष में लोगों का जीना किया दूभर : ग्रेवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने एक वर्ष में लोगों का जीना किया दूभर : ग्रेवाल
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
एक साल बीतने के बाद वादे पूर नहीं कर सकी पंजाब सरकार : ग्रेवाल
राजपुरा। पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उप प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उनको पूरा नहीं कर पाई। इससे जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा पाया जा रहा है। इसका खामियाजा लोकसभा चुनावों में पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
ग्रेवाल सोमवार को वार्ड नंबर-9 से भाजपा उम्मीदवार नरिन्द्र नागपाल के कार्यालय का उद्घाटन और नामांकन भरवाने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे थे। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पटियाला निगम चुनावों में लोकतंत्र की हत्या की है, क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ कैप्चर तक किए गए और वोटरों को अपने वोट का इस्तेमाल तक नहीं करने दिया। इसलिए पंजाब सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी है, इसलिए थर्मल पावर प्लांट बंद कर रही है। पंजाब में लाखों की संख्या में नौजवान बेरोजगार हैं, सरकार को चाहिए कि उनको रोजगार दें। ग्रेवाल ने कहा के राजपुरा में चारों ओर लूट मची हुई है। इलाके में हर ओर दो नंबर के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में अकाली-भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।