{"_id":"62a8e604e436fc107854a9da","slug":"200-million-cheated-by-1200-youth-and-girls-on-the-pretext-of-getting-admission-abroad-patiala-news-pkl453671849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : विदेश में दाखिला दिलवाने का झांसा देकर 1200 युवक-युवतियों से 20 करोड़ रुपये ठगे, इमिग्रेशन कंपनी का मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : विदेश में दाखिला दिलवाने का झांसा देकर 1200 युवक-युवतियों से 20 करोड़ रुपये ठगे, इमिग्रेशन कंपनी का मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
पटियाला। विदेशी यूनिवर्सिटियों में दाखिला दिलवाने का झांसा देकर 1200 युवक-युवतियों से 20 करोड़ की ठगी की गई है। पुलिस ने मंगलवार को उड़ान इमिग्रेशन कंपनी के मालिक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
थाना अर्बन एस्टेट के प्रभारी जीएस सिकंद ने बताया कि धोखाधड़ी के इन सभी मामलों में कई लोग शामिल हैं। उड़ान इमिग्रेशन का मालिक गुरप्रीत सिंह शातिराना ढंग से काम करता था। पंजाब व हरियाणा में जिस भी शहर में वह अपना ऑफिस खोलता था, वहां के विद्यार्थियों को विदेशी यूनिवर्सिटियों में दाखिला दिलवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये व उनके कागजात आदि ले लेता था। बाद में उस जगह से अपना दफ्तर बंद करके स्टाफ समेत फरार हो जाता था।
कंपनी का नाम बदलता रहता था गुरप्रीत
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह अपनी कंपनी का नाम बदलता रहता था। कभी कोस्ट लाइन, तो कभी नेक्सट इमिग्रेशन। अब उसने उड़ान इमिग्रेशन के नाम से कंपनी खोल रखी थी। जिन विद्यार्थियों के साथ ठगी की गई है वे पंजाब और हरियाणा के हैं। गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में 200 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी को पटियाला के अर्बन एस्टेट इलाके से दबोचा गया है।
विज्ञापन
आठ शातिरों की टीम के साथ देता था ठगी को अंजाम
पटियाला पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज दो केसों में डाली है। एफआईआर में गुरप्रीत सिंह व पांच अन्य लोगों को नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए फिलहाल दबिश दी जा रही जारी है। जांच अधिकारी सिकंद के मुताबिक आरोपी आठ शातिरों की टीम के साथ ठगी को अंजाम देता था। बता दें कि गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पटियाला में लोगों ने कई बार धरना भी लगाया था और डीसी को भी शिकायत दी थी।