फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सीवरेज के पानी को ट्रीट करके खेतों में किया जाएगा इस्तेमाल

सीवरेज के पानी को ट्रीट करके खेतों में किया जाएगा इस्तेमाल

Fri, 25 May 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज के पानी को ट्रीट करके खेतों में किया जाएगा इस्तेमाल
राजपुरा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से होगी खेतों में सिंचाई
विज्ञापन

पौने दो करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट होगा तैयार : एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पानी की बढ़ रही किल्लत को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राजपुरा में लगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से खेतों में सिंचाई करनेे संबंधी प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। मिनी सचिवालय में शुक्रवार को कृषि विभाग और इसके सहायक भूमि व जल संरक्षण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एडीसी पूनम दीप कौर ने की। उन्होंने बताया कि जिले में सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं है। वहीं भविष्य की जरूरतों को देखते हुए की जाने वाली तैयारियों के तहत राजपुरा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी को पूरी तरह से जांच परख कर सिंचाई के लिए प्रयोग किए जाने की योजना पर काम चल रहा है।
एडीसी ने कहा कि इसके संपन्न होने पर राजपुरा इलाके के खेतों को हर रोज 70 लाख लीटर पानी मिलेगा। यह पानी कृषि के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त होगा। इससे किसानों को जहां आर्थिक लाभ होगा, वहीं भूमिगत जल स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि करीब पौने दो करोड़ रुपये की राशि से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि सात एमएलडी पानी के इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। कुछ कार्यों के वर्क आर्डर भी जारी हो चुके हैं। वहीं उपमंडल भूमि संरक्षण अधिकारी रमिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस कार्य के लिए सिंचाई के पाइपों की एक गाड़ी आ चुकी है, लेकिन समस्या यह है कि यह कार्य सिर्फ गेहूं के सीजन के बाद ही खाली हुए खेतों में किया जा सकता है। खड़ी फसल में कार्य नहीं हो पाता है। ऐसे में संभव है कि अगले साल यह सिरे चढ़े पर इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि जिले में इससे पहले समाना में 10 एमएलडी और पातड़ां में चार एमएलडी के प्रोजेक्ट काम कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed