{"_id":"5aeddfe64f1c1b5d098b8541","slug":"191525538790-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर खड़े एएसआई को कार ने कुचला, चंडीगढ़ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर खड़े एएसआई को कार ने कुचला, चंडीगढ़ रेफर
Updated Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा-अंबाला रोड पर गांव महमूदपुर के पास हादसा, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
राजपुरा-अंबाला रोड पर गांव महमूदपुर के पास पुलिस पार्टी के साथ नाका लगाकर खड़े एएसआई पर चालक ने तेज रफ्तार कार चढ़ा दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। एएसआई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। शंभू पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शंभू थाने में तैनात एएसआई मनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ राजपुरा अंबाला रोड स्थित गांव महमूदपुर के पास बेरिकेड की मदद से नाका लगाकर खड़े थे। इस दौरान अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने बेरिकेड को टक्कर मारने के बाद कार एएसआई मनजीत सिंह पर चढ़ा दी। हादसे में मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में पीजीआई अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार दोनों आरोपी भागने में सफल हो गए। जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश मसीह ने बताया कि कार सवार दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।