{"_id":"5a75e7b84f1c1b387b8b45fd","slug":"181517676472-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनीत कौर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनीत कौर कार्यक्रम
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
परनीत कौर ने की रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। भगवान श्री वामन अवतार मंदिर में 21 दिन से चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम की पूर्णाहुति पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने करके कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने मां अन्नपूर्णा माता शीला देवी रसोई का भी निरीक्षण किया।
मंदिर के महंत और भगवान श्री वामन अवतार मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संस्थापक महंत रवि कांत ने कहा कि 11 साल से साल में दो बार रुद्राभिषेक महायज्ञ के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसमें एक महाशिवरात्रि से पूर्व भगवान के आह्वान स्वागत के लिए निरंतर सुबह-शाम रुद्राभिषेक किए जाते हैं। महाशिवरात्रि को भगवान को कलश चढ़ाकर इस दिन से निरंतर जलधारा शुरू की जाती है। इस साल के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में परनीत कौर ने पंजाब और पटियाला के लोगों की भलाई एवं तरक्की के लिए रुद्राभिषेक करके भगवान से प्रार्थना की। उनके साथ पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा और मेयर संजीव बिट्टू भी मौजूद थे। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। मौके पर मंदिर समिति के प्रधान रविंदर सिंगला, उप प्रधान कांता बंसल, परवीन गोयल, श्याम लाल सरपंच, सज्जन कुमार जोया, शिव सेना हिंदुस्तान के पवन गुप्ता उपस्थित थे।