{"_id":"63850fbf8f52bf1731282539","slug":"18-lakh-rupees-looted-from-uco-bank-of-ghanaur-patiala-news-pkl469736077","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajpura: यूको बैंक से तीन नकाबपोशों ने लूटे 18 लाख रुपये, घनौर थाने से 300 मीटर दूरी पर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajpura: यूको बैंक से तीन नकाबपोशों ने लूटे 18 लाख रुपये, घनौर थाने से 300 मीटर दूरी पर हुई वारदात
Tue, 29 Nov 2022 07:30 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:30 AM IST
सार
बैंक से भागते वक्त लुटेरे एक ग्राहक की बाइक भी ले गए। बाद में पुलिस ने एक किलोमीटर दूर बाइक बरामद कर ली। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
राजपुरा में थाना घनौर से 300 मीटर दूर स्थित यूको बैंक की शाखा में सोमवार को तीन बदमाशों ने अधिकारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 18 लाख रुपये लूट लिए। बैंक से भागते वक्त लुटेरे एक ग्राहक की बाइक भी ले गए। बाद में पुलिस ने एक किलोमीटर दूर बाइक बरामद कर ली। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर शाम चार बजे तीन नकाबपोश घनौर-पटियाला रोड पर स्थित बैंक में घुसे और बैंक स्टाफ व ग्राहकों पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने सभी के मोबाइल फोन और गाड़ियों की चाबियां छीन ली। आरोपियों ने 15 मिनट के भीतर बैंक कैशियर से 15.65 लाख और एक ग्राहक से करीब 2.20 लाख रुपये लूट लिए।
लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी वरुण शर्मा, एसपी डी हरबीर अटवाल और थाना घनौर इंचार्ज साहिब सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शंभू बैरियर और घनौर के सभी चौराहों पर नाके भी लगाए, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।