{"_id":"5a8ef4ff4f1c1bcb268bb55e","slug":"171519318271-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली निकाली गई
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
‘सेहत बढ़िया रखने का सबसे आसान तरीका साइकिल चलाना’
पटियाला। पटियाला हैरीटेज महोत्सव के दूसरे दिन वीरवार को एतिहासिक एनआईएस बिल्डिंग से साइकिल रैली निकाली गई। इसे झंडी दिखाकर आईजी पटियाला जोन एएस राय ने रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सेहत बढिय़ा रखने का सबसे आसान तरीका साइकिल चलाना है। राय ने कहा कि पटियाला शहर को साइक्लिंग एक तरह से विरासत में ही मिली है। पटियाला में एनआईएस, पंजाबी यूनिवर्सिटी और वाईपीएस स्कूल में साइक्लिंग के वेलोड्रम हैं। सुबह 7.30 बजे विरासती इमारत एनआईएस से निकाली गई साइकिल रैली शाही समाधां से होती हुई गुड़ मंडी, किला मुबारक, अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार, शेरां वाला गेट, माता श्री काली देवी मंदिर, गुरुद्वारा श्री दुख: निवारण साहब, पासी रोड, चिल्ड्रन मेमोरियल चौक से होती हुई रिंक हाल से आगे बारादरी बाग में समाप्त हुई।