{"_id":"5a7498024f1c1bd34b8b66b7","slug":"171517590530-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला जेल में कैंप दौरान 208 कैदियों की आंखों की जांच, 175 को दवाएं दी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला जेल में कैंप दौरान 208 कैदियों की आंखों की जांच, 175 को दवाएं दी गईं
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
208 कैदियों की आंखें जांचीं
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में कैदियों की सुविधा के लिए आंखों का चेकअप कैंप लायंस क्लब पातड़ां के सहयोग से लगाया गया। इस कैंप दौरान 208 मरीजों की आंखों का चेकअप करने के अलावा 175 कैदियों को आंखों की दवाएं भी दी गईं। सेंट्रल जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने बताया कि आंखों के चेकअप कैंप दौरान लायंस आई अस्पताल पातड़ां के माहिर डाक्टरों द्वारा अपनी टीम समेत आंखों की जांच की गई। इस मौके पर मरीज कैदियों को फल भी दिए गए। इस मौके पर राजन कपूर ने क्लब के प्रधान संतोष कुमार सिंगला और मीडिया क्लब पातड़ां के सहयोग से लगाए कैंप की सराहना करते हुए कहा कि आंखें इंसान का बहुमूल्य अंग हैं। आज क्लब की ओर से जो आंखों का कैंप सेंट्रल जेल में लगाया गया है, इसका कैदियों का लाभ होगा। जो कैदी आंखों की बीमारियों से पीड़ित हैं, उनको इलाज में मदद मिलेगी।