फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सुखचैन सिंह चीमा का अंतिम संस्कार

सुखचैन सिंह चीमा का अंतिम संस्कार

Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
सुखचैन सिंह चीमा का अंतिम संस्कार
नम आंखों से द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुखचैन सिंह को अंतिम विदाई
विज्ञापन

पीआरटीसी चेयरमैन, आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत अन्य शख्सियतों ने भेंट की श्रद्धांजलियां
रुस्तम ए हिंद केसर सिंह कुश्ती अखाड़ा के पहलवान ने अपने उस्ताद को दी आंसुओं भरी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
द्रोणाचार्य अवॉर्डी और राष्ट्रीय स्तर के पहलवान सुखचैन सिंह चीमा, जिनका बुधवार रात पटियाला बाईपास पर एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर का शुक्रवार को घलौड़ी गेट स्थित श्मशान घाट में मान सम्मान और रस्मों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी देह को उनके बेटे डीएसपी व भारत केसरी ओलंपियन पलविंदर सिंह चीमा और राष्ट्रीय स्तर के पहलवान तेजपाल सिंह चीमा ने अग्नि भेंट की। इस मौके पर स्वर्गीय सुखचैन सिंह चीमा के बड़े भाई निर्मल सिंह चीमा यूएसए, पोते बिलावल और इवान समेत अन्य पारिवारिक मेंबर मौजूद थे।

नामी पहलवान भी पहुंचे
पारिवारिक मेंबरों ने स्वर्गीय चीमा को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। वहीं रुस्तम ए हिंद केसर सिंह कुश्ती अखाड़े के पहलवानों ने पिता जैसे पहलवानी के उस्ताद को अंतिम श्रद्धांजलि भेंट की। जबकि बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से पहलवान, खिलाड़ी, पटियाला के लोग, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक शख्सियतों समेत पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फूल मालाएं भेंट कर श्रद्धांजलि दी
चीमा के अंतिम संस्कार के मौके पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा ने और सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा की तरफ से सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने फूल मालाएं भेंट कर श्रद्धांजलि दी। जबकि खेल विभाग की डायरेक्टर अमृत कौर गिल की तरफ से जिला खेल अधिकारी उपकार सिंह विर्क, डीसी की ओर से तहसीलदार सुभाष भारद्वाज ने श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर आईजी पटियाला जोन एएस राय, डीआई पटियाला रेंज डॉ. सुखचैन सिंह गिल, पीआरटीसी के एमडी मनजीत सिंह नारंग सहित अन्य ने चीमा परिवार के इस दुख में शामिल होकर उन्हें सांत्वना दी। स्वर्गीय चीमा की अंतिम अरदास 20 जनवरी को गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब में दोपहर 12 से एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed