{"_id":"5951375d4f1c1b8c3d8b4890","slug":"161498494813-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 10 सालों में नशों कारण पंजाब के हुए नुक्सान के लिए पिछली सरकार सीधे तौर पर जि मेदार-ब्रह्म महेन्दरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 10 सालों में नशों कारण पंजाब के हुए नुक्सान के लिए पिछली सरकार सीधे तौर पर जि मेदार-ब्रह्म महेन्दरा
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
नशे के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार: मोहिंदरा
पटियाला। पंजाब के सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा है कि पिछले 10 सालों में नशे से हुई तबाही के लिए पिछली सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। पिछली सरकार कई अनदेखी के कारण नशे ने पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लिया है। कांग्रेस सरकार नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह से गंभीर है और हर हालत में पंजाब से नशा खत्म करेगी। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर हरपाल टिवाना आडीटोरियम में सेहत विभाग की की ओर से आयोजन राज्य स्तरीय समागम में बतौर मुख्य मेहमान बोल थे।
सेहत मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार गठन से पहले यह कसम खाई थी कि वह पंजाब को नशा मुक्त करके ही दम लेंगे। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया। एसटीएफ कुछ समय में ही पंजाब में हेरोइन और स्मैक जैसे घातक नशों की सप्लाई चेन तोड़ दी। एसटीएफ प्रमुख एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया हरेक गांव, गली और मुहल्ले में अस्थाई तौर पर स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे, जो जहाँ नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल कराएंगे। साथ ही नशा छोड़ चुके व्यक्तियों और नशा बेचने वालों पर नजर रखेंगे।। उन्होंने बताया कि राज्य के 30 लाख के करीब छोटे बच्चों को नशों से दूर रखने के लिए यूनिवर्सिटी स्तर के विद्यार्थियों में से वालंटियर भी बनाए जाएंगे। सेहत विभाग की प्रमुख सचिव अंजलि भावड़ा ने नशों के खात्मे के लिए समाज के हरेक वर्ग को इस लड़ाई में शामिल होने का न्योता देते कहा कि अगर हम अभी भी न संभले तो समाज का तानाबाना उलझ कर रह जाएगा। अमृत कला केंद्र ने नशे के दुष्प्रभाव पर आधारित नाटक जख्मी पंखों की परवाज पेश किया।
इस मौके पर डायरेक्टर सेहत भलाई डाक्टर राजीव भल्ला, रजिंदरा अस्पताल पटियाला के मनोरोग विभाग के प्रमुख डा. बी.एस. सिद्धू, एडिशनल सचिव मेडिकल शिक्षा और खोज सी निवासन, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार, एसएसपी डा. एस भूपति, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल पूनमदीप कौर, सिविल सर्जन डा. बलजिन्दर सिंह मौजूद थे।