फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   16 new health centers started Patiala each health center population of around five thousand

पटियाला में 16 नए सेहत केंद्रो की शुरुआत, प्रत्येक सेहत केंद्र पांच हजार के करीब आबादी को करेगा कवर

Thu, 25 Mar 2021 11:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
16 new health centers started Patiala each health center population of around five thousand
पटियाला। सूबा सरकार की ओर से प्रदेश भर में बनाए गए तंदरुस्त पंजाब सेहत केंद्रों में और वृद्धि करते हुए वीरवार को राज्य में 116 केंद्रों में से पटियाला जिले में भी 16 केंद्रों की शुरुआत की गई। इस तरह जिले में अब 132 तंदरुस्त पंजाब सेहत केंद्र लोगों को सेहत सुविधाएं प्रदान करने लगे हैं। वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य भर में हुए इस समारोह के तहत पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने जिला प्रबंधकीय कांप्लैक्स में रखे कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तंदरुस्त पंजाब सेहत केंद्र पांच हजार के करीब आबादी को कवर कर रहा है। शुरुआती बीमारियों की जांच समेत अन्य बीमारियों का इलाज यहां पर मुफ्त मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तंदरुस्त पंजाब सेहत (हेल्थ एंड वेलनेस) केंद्रों से गांवों में रह रहे लोगों को काफी लाभ हुआ है। ग्रामीण अब अपनी सेहत संबंधी जांच इन केंद्रों में जाकर करा सकते हैं। जिले में जिन 16 नए सेंटरों की शुरुआत की गई है। उनमें फतेहपुर, ब्राहमना, सराला कलां, भेडवाल, पबरी, अकौत, बठोई खुर्द, डरौला, हरदासपुर, वजीदपुर, रायपुर, अलीपुर, बदनपुर, दोधड़ा, गुरू नानक पुर और तलवंडी मलिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed