फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   लोकल बाडीज मंत्री ब्रहम महिंदरा की कोठी तरफ जा रहे मुलाजिमों को पुलिस ने रोका, सड़क पर दिया धरना

लोकल बाडीज मंत्री ब्रहम महिंदरा की कोठी तरफ जा रहे मुलाजिमों को पुलिस ने रोका, सड़क पर दिया धरना

Sat, 22 Jun 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
लोकल बाडीज मंत्री ब्रहम महिंदरा की कोठी तरफ जा रहे मुलाजिमों को पुलिस ने रोका, सड़क पर दिया धरना
पटियाला। सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के मुलाजिमों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा होने के बाद लोकल बाडीज मंत्री ब्रहम मोहिंदरा की कोठी की तरफ पर रोष मार्च शुरू किया। पंजाब यूटी इंप्लाइज एंड पेंशनर्स एक्शन कमेटी व पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के बैनर तले निकाले रोष मार्च में शामिल मुलाजिम नेताओं को पुलिस ने पोलो ग्राउंड के नजदीक ही जबरन रोक लिया। इससे नाराज मुलाजिमों ने वहीं सड़क पर धरना लगा दिया। कर्मचारियों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेका व आउटसोर्स मुलाजिमों को पक्का करने, महंगाई भत्ते की किश्तें जारी करने समेत और कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

मुलाजिम नेता निर्मल सिंह धालीवाल, दर्शन सिंह लुबाना, रविंदर सिंह चहल, रणबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ब्रहम मोहिंदरा की अगुवाई में 22 मई 2018 को कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में मुलाजिमों व ठेका मुलाजिमों समेत पेंशनरों की सुनवाई की गई थी और भरोसा दिया गया था कि ठेका व आउटसोर्स समेत दिहाड़ीदार कर्मी पक्के किए जाएंगे। महंगाई भत्ते की किश्तें जारी की जाएंगी। 2004 से बंद की पेंशन बहाल की जाएगी। वेतन आयोग को समयबद्ध करके रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी और ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाएगी। अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई। इससे मुलाजिमों में काफी रोष है।
विज्ञापन

ऐलान किया गया कि रोष मार्च निकाल कर 25 जून को कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को 29 जून, सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू को दो जुलाई को मांगों संबंधी पत्र देंगे। इसके बाद 17 जुलाई को पटियाला में रैली करके मार्च किया जाएगा। साथ ही फगवाड़ा, जलालाबाद विधानसभा के उपचुनावों में रैलियां व झंडे मार्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed