फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   मिशन तंदरुस्त के अंतर्गत पटियाला जिले के 37 गाँवों को मिलेगा पीने का साफ पानी

मिशन तंदरुस्त के अंतर्गत पटियाला जिले के 37 गाँवों को मिलेगा पीने का साफ पानी

Fri, 21 Jun 2019 10:05 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
मिशन तंदरुस्त के अंतर्गत पटियाला जिले के 37 गाँवों को मिलेगा पीने का साफ पानी
पटियाला। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत राज्य के लोगों को पीने के लिए साफ पानी मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत जिले के ब्लाक राजपुरा, घन्नौर और सन्नौर में 244.85 लाख रुपये के साथ 37 आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में डीसी कुमार अमित ने बताया कि जल सप्लाई और सेनीटेशन विभाग की तरफ से पटियाला के तीन ब्लाकों राजपुरा, घन्नौर और सन्नौर में आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिससे इन ब्लाकों के 37 गांवों को पीने के लिए शुद्ध पानी मुहैया होगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत आम लोगों को पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए इन गांवों में आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्लांट तीन महीनों में काम करना शुरू कर देंगे। इससे गांव खंडोली, खराजपुर, मंडवाल, इस्लामपुर, सेहरा, गोपालपुर, चंदन गुरना, आकड़, सुरजगढ़, मोही कलां, चमारू, कोटला, दभाली कल, आलमपुर, भटेड़ी, उपलहेड़ी, फरीदपुर, नलास कलां, मुगल सराय, राजगढ़, अलावल माजरा, बलोपुर, बीबीपुर जखेपल, गदापुर, हसनपुर, हरपालपुर, मदनपुर, सोना माजरा, तेपला, मंडोली, बोलड़ कलां, बुढ़णपुर, नूर खेड़ियां, पूनिया जट्टां, चैरा, जलालपुर, और कस्बा रुड़की को पीने के लिए साफ पानी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

बताया कि पटियाला शहर के लिए भी 750 करोड़ रुपये के साथ पीने के लिए साफ पानी मुहैया करवाने के लिए नहरी पानी का प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि 2051 को ध्यान में रख कर दो पड़ावों में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट का पहला पड़ाव अबलोवाल गांव में शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed