फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत

Thu, 20 Jun 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत
पटियाला। पटियाला जिले में अलग-अलग सडक़ हादसों में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पहले केस में बनूड़ थाना पुलिस के पास अमनदीप सिंह निवासी गुरू नानक नगर नलास रोड राजपुरा ने बयान दिया है कि उसके पिता सुरजीत सिंह थ्रीव्हीलर पर फूड लैंड फैक्टरी बनूड़ के पास से जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने थ्री व्हीलर में टक्कर मारी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे केस में करपाल सिंह निवासी गांव बिंजल ने थाना जुल्कां पुलिस पास बयान दिया है कि वह अपने दोस्त नसीब सिंह साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सानीपुर टांडा के पास से जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तारी के साथ आकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इस हादसे में नसीब सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे केस में प्रेम चंद निवासी मोहल्ला दारू कुटिया पटियाला ने सिविल लाइन थाना पुलिस पास बयान दिया है कि एक अज्ञात वाहन चालक ने आर्मी एयर पोर्ट क्लब पटियाला के पास पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मारी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed