फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सेहत विभाग ने खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरे

सेहत विभाग ने खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरे

Thu, 20 Jun 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
सेहत विभाग ने खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरे
पटियाला। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत लोगों को बढ़िया और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के मकसद से सेहत विभाग ने वीरवार को खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरे। जिला सेहत अफसर डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम जिसमें फूड सेफ्टी अधिकारी पुनीत शर्मा भी शामिल थे। उनकी तरफ से त्रिपड़ी में खालसा आइसक्रीम, सरहंद रोड पर मेहता ट्रेनिंग सेंटर और अनाज मंडी में शिवम ट्रेनिंग से आइसक्रीम, दूध, रस, फ्रूट केक और स्नैक के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली सॉस के कुल छह सैंपल भरे गए। इन सैंपलों को लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद अगर सैंपल फेल पाए गए तो संबंधित स्टोर मालिक के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट तहत बनती कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि यह रूटीन की चेकिंग थी। कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की हिदायतों के मुताबिक खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी को रोकने के लिए भविष्य में भी सैंपलिंग होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed