फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंसल ने विजयइंद्र ङ्क्षसगला का समारोह में किया सम्मान

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंसल ने विजयइंद्र ङ्क्षसगला का समारोह में किया सम्मान

Sat, 05 May 2018 09:40 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंसल ने विजयइंद्र ङ्क्षसगला का समारोह में किया सम्मान
प्रदेश के सभी शहरों में बाईपास बनेंगे: सिंगला
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री विजयइंद्र सिंगला का कांग्रेस नेता बंसल ने किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
कैप्टन सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बने विजयइंद्र सिंगला ने शनिवार को कहा कि सूबे के सभी शहरों में बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रूलर डेवलपमेंट सेक्रेटरी के साथ बात हो चुकी है। सिंगला वरिष्ठ कांग्रेस नेता फकीर चंद बंसल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कंबोज, घनौर के विधायक मदनलाल जलालपुर, नगर काउंसिल के प्रधान नरिंदर शास्त्री सहित इलाके के कई नेताओं ने सिंगला का सम्मान किया। परिवार के सदस्यों सहित पहुंचे सिंगला ने कहा कि बंसल परिवार मेरे बुजुर्गों के समय से हर दुख सुख में हमेशा साथ रहा है। मेरे पिता के जाने के बाद हमेशा मुझे इन्होंने बच्चे की तरह प्यार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व रूलर डेवलपमेंट सेक्रेटरी के साथ बात हो चुकी है कि किस तरह से पंजाब के शहरों में बाईपास बनाए जाए, ताकि शहरों में ट्रैफिक न बढ़े और किस तरह से अजमेर से लेकर लुधियाना तक इकनामिक कारीडोर बनाया जाए, जिससे पंजाब व इसके साथ के प्रदेशों को फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला मुख्यमंत्री का अपना जिला होने के कारण इस में विकास की क्या रू रेखा बनाई है के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो जरूरी प्रपोजल हैं, वह सरकार के पास भेज चुके हैं, जब मंजूरी आ जाएगी, तब बात की जाएगी। विधायक कंबोज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पंजाब की सड़कों की हालत खराब है। मंत्री सिंगला सड़कों की हालत दुरुस्त कराएंगे। इस मौके पर नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान रजिंदर राजा, वरिष्ठ समाज सेवी तरसेम जोशी, अशोक गर्ग, अश्वनी गर्ग, व्यापार मंण्डल राजपुरा के चेयरमैन शाम लाल आनंद, ओमप्रकाश भटेजा, प्रेम भटेजा, बरजिंदर गुप्ता, अशीष बंसल, प्रदीप चहल, सुशील शाही, रविंदर बंसल, एसपी पटियाला शरनजीत सिंह, डीएसपी राजपुरा कृष्ण पांथे, नरिंदर सोनी, जतिंदर नाटी, विजय गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed