{"_id":"5aef2ca54f1c1bea118b5872","slug":"131525623973-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत
Updated Sun, 06 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत
दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
राजपुरा।
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना खेड़ी गंडिया पुलिस के पास गांव आकड़ निवासी जोगिंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने रिश्तेदरों के साथ बस्सी इसे खां कार से गए थे। सड़क किनारे कार रोककर वह किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार करनैल कौर और सुरजीत कौर की मौके पर मौत हो गई। सुरजीत सिंह और नछत्तर कौर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सिटी पुलिस के पास दया नंद निवासी मदनपुर चलहेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई राजू राजपुरा के नजदीक मिड-वे ढाबे के पास खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दयानंद की शिकायत पर कार सवार राजपुरा निवासी जगदीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।