फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   टूटी सडक़ें, उगी जंगली घास व गंदगी से कालोनी वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर

टूटी सडक़ें, उगी जंगली घास व गंदगी से कालोनी वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर

Tue, 01 May 2018 09:08 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
टूटी सडक़ें, उगी जंगली घास व गंदगी से कालोनी वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर
टूटी सड़कें, गंदगी बनी धमौली की पहचान
विज्ञापन

खाली पड़े प्लाटों में गंदा पानी एकत्र होने बीमारियां फैलने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
वार्ड नंबर 19, 20 धमौली में टूटी सड़के, जगह-जगह लगे गोबर के ढेर व फैली गंदगी यहां की पहचान बन गई है। खाली पड़े प्लाटों में गंदा पानी जमा होने बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा है। साथ ही नलों से गंदा पानी आ रहा है। वार्ड के निवासियों की माने तो नगर काउंसिल अधिकारियों से कई बार समस्याएं बताने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।

धमौली निवासी समाज सेवी नारायण दास अरोड़ा, रमेश कुमार, जगदीश कुमार, अजीत सिंह, सुखदेव सिंह, कमलेश कुमारी, उषा रानी, भुपिन्द्र कुमार, महिंद्र कुमार, पंकज अरोड़ा ने बताया कि इलाके के खाली प्लाटों में पिछले काफी समय से गंदा पानी खड़ा है। इससे मच्छर पनपने पर बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है। जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन की हालत खस्ता है। पाइप लाइन में लीकेज के चलते सीवरेज का पानी मिक्स होकर नलों आ रहा है। वार्ड में जगह-जगह गोबर के ढेर लगे हैं। नरायण दास ने बताया कि काउंसिल के प्रधान नरेंद्र शास्त्री को मांग पत्र भी दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में नगर काउंसिल प्रधान नरेंद्र शास्त्री का कहना है कि धमौली में विकास कार्य के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है। उन्होंने बताया जहां पर भी गंदा पानी खड़ा है वहां दवाका छिड़काव कराया जाएगा। जल्द ही टूटी सड़कों की मरम्मत, लाइटें लगवाने, सीवरेज व्यवस्था दुुरुस्त करने, गोबर व गंदगी साफ करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed