फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सरकारी इमारतों पर विज्ञापन लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

सरकारी इमारतों पर विज्ञापन लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 30 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सरकारी इमारतों पर विज्ञापन लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
सरकारी इमारतों पर विज्ञापन लगाए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

170 कंपनियों को जारी किया जा चुका है नोटिस: डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सरकारी, सार्वजनिक इमारतों पर लगाए विज्ञापनों लगाने का गंभीर नोटिस लेते हुए डीसी कुमार अमित ने सोमवार को कई विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि आने वाले 10 दिन के अंदर सरकारी व सार्वजनिक इमारतों पर लगे विज्ञापन हटाए जाएं और लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि 10 दिन के बाद दोबारा मीटिंग करके इस संबंधी की कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। साथ ही साफ किया कि इस काम में वह किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं करेंगे। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं और बनता जुर्माना वसूल किया जाए। डीसी ने बताया कि लक्ष्य है कि जून तक पटियाला शहर को डीफेसमेंट फ्री सिटी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस काम को एक मिशन के तौर पर करने की हिदायत की।एडीसी जनरल पूनमदीप कौर ने बताया कि पिछले दिनों में 170 के करीब कंपनियों ने नियमों का उल्लंघन किया था। इन कंपनियों को नोटिस दिए गए। इसके बाद कंपनियों नेअपने विज्ञापन हटाए।
विज्ञापन

एसपी हेडक्वार्टर कंवरदीप कौर ने बताया कि उनकी ओर से सरकारी व सार्वजनिक जायदादों पर विज्ञापन लगाने वाली 17 कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अंकुर महिंदरू ने बताया कि अलग-अलग कंपनियों की ओर से नियमों की अनदेखी करके लगाए विज्ञापनों पर कार्रवाई करते हुए तीन लाख 50 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी हिदायत की कि किसी भी सरकारी स्कूल पर किसी भी तरह का विज्ञापन, पोस्टर या रंग लगाने पर पूर्ण पाबंदी के नियमों का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed