{"_id":"5ae3510b4f1c1ba0098b6bbb","slug":"131524846859-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों का पालन जरूरी : करनैल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियमों का पालन जरूरी : करनैल सिंह
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर ट्रैफिक नियम बताए
राजपुरा। प्रत्येक नागरिक को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। यह बात ट्रैफिक इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने यातायात सप्ताह सुरक्षा संबंधी ऋषि मॉडल स्कूल में कराए गए समारोह में कही। इससे पहले बच्चों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। राजपुरा ट्रैफिक इंचार्ज महंगा सिंह ने बताया कि 80 प्रतिशत हादसे व्यक्ति से तेज रफ्तार व नशे का सेवन करने के कारण होते है। स्कूली विद्यार्थियों को ट्रैफिक चिन्हों के पंफ्लेट भी वितरित किए गए। उनसे यातायात नियमों संबंधी सवालों के जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ट्रैफिक हवलदार गुरबचन सिंह, सुखविंद्र सिंह, समाज सेवी प्रदीप चहल, रोटरी क्लब के प्रधान आनंद चहल, डायरेक्टर सुभाष पाशी, नरेंद्र सोनी, रविंद्र रणदेव मौजूद थे।